जामताड़ा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और अपराध नियंत्रण में शिथिलता को पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने गंभीरता से लिया है। इसी के तहत बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए जामताड़ा थाना प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध रोकने में विफल रहे थाना प्रभारी निलंबित जामताड़ा थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में जामताड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि थाना क्षेत्र में हो रही लगातार वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही थीं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई जरूरी थी, ताकि पुलिस तंत्र में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। मिहिजाम चोरी कांड में रात्रि गश्ती दल पर गाज इसी क्रम में 25/26 दिसंबर 2025 की रात मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित शिर्डी ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना पर भी सख्त रुख अपनाया गया है। रात्रि गश्ती में गंभीर त्रुटि और क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी नहीं रखने के आरोप में मिहिजाम थाना के एएसआई अजय कुमार, आरक्षी परमेश्वर मंडल (आ०/567), आरक्षी मनबोध कुमार सिंह (आ०/206) तथा टाइगर मोबाइल टीम के आरक्षी निशांत चक्रवर्ती और आरक्षी प्रदीप दास को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि गश्ती में लापरवाही सीधे जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। बालाजी ज्वेलर्स लूट के बाद बढ़ा दबाव यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब 24 दिसंबर बुधवार की शाम जामताड़ा के प्रतिष्ठित बालाजी ज्वेलर्स में चार नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लाखों की डकैती की थी। अपराधियों ने दुकान मालिक अमन बर्मन को दो गोली मारकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही मामले का खुलासा। घायल अमन बर्मन दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां 28 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। बालाजी ज्वेलर्स लूट के महज 36 घंटे के भीतर मिहिजाम में चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन पर दबाव और बढ़ा दिया, जिसके बाद एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई कर जिले के पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दे दिया है। जामताड़ा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और अपराध नियंत्रण में शिथिलता को पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने गंभीरता से लिया है। इसी के तहत बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए जामताड़ा थाना प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध रोकने में विफल रहे थाना प्रभारी निलंबित जामताड़ा थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में जामताड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि थाना क्षेत्र में हो रही लगातार वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही थीं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई जरूरी थी, ताकि पुलिस तंत्र में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। मिहिजाम चोरी कांड में रात्रि गश्ती दल पर गाज इसी क्रम में 25/26 दिसंबर 2025 की रात मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित शिर्डी ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना पर भी सख्त रुख अपनाया गया है। रात्रि गश्ती में गंभीर त्रुटि और क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी नहीं रखने के आरोप में मिहिजाम थाना के एएसआई अजय कुमार, आरक्षी परमेश्वर मंडल (आ०/567), आरक्षी मनबोध कुमार सिंह (आ०/206) तथा टाइगर मोबाइल टीम के आरक्षी निशांत चक्रवर्ती और आरक्षी प्रदीप दास को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि गश्ती में लापरवाही सीधे जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। बालाजी ज्वेलर्स लूट के बाद बढ़ा दबाव यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब 24 दिसंबर बुधवार की शाम जामताड़ा के प्रतिष्ठित बालाजी ज्वेलर्स में चार नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लाखों की डकैती की थी। अपराधियों ने दुकान मालिक अमन बर्मन को दो गोली मारकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही मामले का खुलासा। घायल अमन बर्मन दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां 28 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। बालाजी ज्वेलर्स लूट के महज 36 घंटे के भीतर मिहिजाम में चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन पर दबाव और बढ़ा दिया, जिसके बाद एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई कर जिले के पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दे दिया है।


