विश्वबंधु पुस्तकालय चुनाव के बाद जीत का जश्न:पटाखे से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान; फर्नीचर, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

विश्वबंधु पुस्तकालय चुनाव के बाद जीत का जश्न:पटाखे से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान; फर्नीचर, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

बेगूसराय के बखरी श्री विश्व बंधु पुस्तकालय में मतदान के बाद देर रात में चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार केसरी, सचिव अमित कुमार पोद्दार और कार्यसमिति सदस्य अनुभव कुमार, राहुल केसरी, शिवम जलान चुने गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन जीत की खुशी मातम में बदल गई। जश्न के दौरान छोड़े गए पटाखों से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में लाखों का नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बखरी बाजार के वार्ड नंबर-24 निवासी मनोज पोद्दार के घर में चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों की ओर से पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा पास के घर पर जा गिरा, जिससे आग लग गई। घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद क्षेत्र में जश्न के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बेगूसराय के बखरी श्री विश्व बंधु पुस्तकालय में मतदान के बाद देर रात में चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार केसरी, सचिव अमित कुमार पोद्दार और कार्यसमिति सदस्य अनुभव कुमार, राहुल केसरी, शिवम जलान चुने गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन जीत की खुशी मातम में बदल गई। जश्न के दौरान छोड़े गए पटाखों से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में लाखों का नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बखरी बाजार के वार्ड नंबर-24 निवासी मनोज पोद्दार के घर में चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों की ओर से पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा पास के घर पर जा गिरा, जिससे आग लग गई। घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के बाद क्षेत्र में जश्न के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *