साइबर अपराधियों ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 33 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित को 28 अक्टूबर को ई-एक्सीलेंट मार्केट स्ट्रैटजी इन्फॉर्मेशन नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया गया। जिसमें नादिर वर्मा नाम का ठग ने खुद को भारतीय और अमेरिकी शेयर मार्केट एक्सपर्ट के रूप में पहचान बताई। साथ ही पीड़ित को ग्रुप में ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें पजेना इन्वेस्टमेंट नामक एक एप्लिकेशन पर रजिस्ट्रेशन करा लिया। झांसे में आने के बाद व्यक्ति ने खुद और पत्नी के नाम पर दो अकाउंट शुरू कर 9 से अधिक बार में 33 लाख रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। वहीं पीड़ित ने रुपए निकालने की कोशिश की तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा पुलिस को अतुल कुमार जैन ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा सेक्टर 16बी राधा स्काई गार्डन्स में रहते हैं। उनके पिता रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी हैं। इसी साल 28 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने उन्हें वॉट्सऐप पर मैसेज किया। जिसने खुद का नाम नादिर वर्मा बताया और भारतीय और अमेरिकी शेयर मार्केट का एक्सपर्ट होने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को ठग ने 200 सदस्य वाले वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया। झांसे में लेकर 45 मेंबर वाले ग्रुप में शामिल कुछ दिन बाद ठग ने दावा किया कि वह लगभग 40 बड़े निवेशकों का एक विशेष निवेश क्लब चलाता है। जिसमें भारतीय और अमेरिकी का शेयर बाजार खुलने से पहले के घंटों के दौरान निवेश किए जाते हैं। झांसे में लेने के बाद ठग ने उन्हें 45 मेंबर वाले क्लब में शामिल कर लिया और एक पनेजा एप्लिकेशन पर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। पीड़ित ने खुद के नाम और अपनी पत्नी के नाम पर दो अकाउंट शुरू किए थे। जिसमें 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक 33 लाख रुपए निवेश किए। एक लाख रुपए निकाले 12 दिसंबर को मुनाफे की रकम 1 लाख रुपए निकाले। जिसे ठगों ने आसानी से विड्राल करने दिया। इसके बाद पीड़ित ने 14 दिसंबर को और रकम निकालने की पेशकश तो ठगों ने कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


