सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मोतिहारी नगर के श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में कॉलेज इकाई की रविवार को घोषणा की गयी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए नई इकाई की घोषणा की। महाविद्यालय की नई इकाई में अध्यक्ष अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन सागर, आसना आतिफ, रवि कुमार एवं महाविद्यालय मंत्री मोहित मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिनव सिंह, छात्रा प्रमुख अंजली कुमारी, एसएफएस प्रमुख श्याम तिवारी और एसएफडी प्रमुख मिंशु कुमारी को बनाया गया है। वहीं रितेश सिंह ने सभी नए दायित्वधारी को बधाई दी, और कहा परिषद का कार्यकर्ता पद से नहीं, अपनी कार्यपद्धति से पहचाना जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह इकाई “छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के मंत्र को कॉलेज के हर छात्र तक पहुंचाएगी और परिसर की समस्याओं के समाधान के लिए सबसे आगे खड़ी रहेगी। इस अवसर पर आयुष किशन, रौनक कुमार, आयुष गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मोतिहारी नगर के श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में कॉलेज इकाई की रविवार को घोषणा की गयी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए नई इकाई की घोषणा की। महाविद्यालय की नई इकाई में अध्यक्ष अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन सागर, आसना आतिफ, रवि कुमार एवं महाविद्यालय मंत्री मोहित मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिनव सिंह, छात्रा प्रमुख अंजली कुमारी, एसएफएस प्रमुख श्याम तिवारी और एसएफडी प्रमुख मिंशु कुमारी को बनाया गया है। वहीं रितेश सिंह ने सभी नए दायित्वधारी को बधाई दी, और कहा परिषद का कार्यकर्ता पद से नहीं, अपनी कार्यपद्धति से पहचाना जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह इकाई “छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के मंत्र को कॉलेज के हर छात्र तक पहुंचाएगी और परिसर की समस्याओं के समाधान के लिए सबसे आगे खड़ी रहेगी। इस अवसर पर आयुष किशन, रौनक कुमार, आयुष गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


