सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती-धनगढ़वा रोड स्थित शेरवा जंगल में रविवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जाता है कि पिपरपाती-धनगढ़वा रोड पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को वहां से बचा हुआ निर्माण सामग्री (मटेरियल) ट्रैक्टर पर लादकर वापस मोतिहारी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शेरवा जंगल के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रामाधार दास (55 वर्ष), पिता- स्व. नथुनी दास के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह और दारोगा अजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती-धनगढ़वा रोड स्थित शेरवा जंगल में रविवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जाता है कि पिपरपाती-धनगढ़वा रोड पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को वहां से बचा हुआ निर्माण सामग्री (मटेरियल) ट्रैक्टर पर लादकर वापस मोतिहारी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शेरवा जंगल के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रामाधार दास (55 वर्ष), पिता- स्व. नथुनी दास के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह और दारोगा अजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


