भाजपा बिहार में नीतीश व उनसे जुड़ी पार्टियों को निपटाने की फिराक में ः पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को असम के एक निजी कार्यक्रम से लौटने के बाद कटिहार पहुंचे। कटिहार जंक्शन पर समर्थकों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बाद सांसद ने बिहार की राजनीति और असम के घटनाक्रम पर तीखे हमले किए। बिहार की सियासत पर उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार और उनसे जुड़ी पार्टियों को निपटाने की फिराक में है। इसी रणनीति के तहत सहयोगियों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कुशवाहा को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द अपनी पार्टी का किसी अन्य दल में विलय कर लें, वरना उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसको लेकर उन्होंने कई उदाहरण भी दिए। असम के मामले पर सांसद ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए इसे संदिग्ध बताया। पप्पू यादव ने ऐलान किया कि नए साल में वह इस मामले को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और असम सीएम के खिलाफ पीआईएल दाखिल करेंगे। उन्होंने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि वे अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कटिहार जंक्शन पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान व पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को असम के एक निजी कार्यक्रम से लौटने के बाद कटिहार पहुंचे। कटिहार जंक्शन पर समर्थकों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बाद सांसद ने बिहार की राजनीति और असम के घटनाक्रम पर तीखे हमले किए। बिहार की सियासत पर उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार और उनसे जुड़ी पार्टियों को निपटाने की फिराक में है। इसी रणनीति के तहत सहयोगियों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कुशवाहा को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द अपनी पार्टी का किसी अन्य दल में विलय कर लें, वरना उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसको लेकर उन्होंने कई उदाहरण भी दिए। असम के मामले पर सांसद ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए इसे संदिग्ध बताया। पप्पू यादव ने ऐलान किया कि नए साल में वह इस मामले को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और असम सीएम के खिलाफ पीआईएल दाखिल करेंगे। उन्होंने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि वे अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कटिहार जंक्शन पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान व पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *