सदर अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा

सूरज कुमार नए साल में शेखपुरावासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिले के कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब बड़े शहरों में जाकर कीमोथेरेपी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब शेखपुरा सदर अस्पताल में ही कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर के सहयोग से 04 बेड वाले अत्याधुनिक डे केयर कैंसर सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस सुविधा की शुरुआत जनवरी महीने में ही शुरू हो जाएगी। शुरुआत में 04 बेड के साथ यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे प्रतिदिन चार मरीजों को कीमोथेरेपी दी जा सकेगी। शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत ने अस्पताल में बन रहे चार बेड वाले डे केयर कैंसर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने उन्हें तैयारी की जानकारी दी। डॉ. प्रशांत ने बताया कि इस डे केयर कैंसर सेंटर में कैंसर मरीजों की बायोप्सी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक कीमोथेरेपी के लिए शेखपुरा के मरीजों को पटना या मुजफ्फरपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों का भारी बोझ पड़ता था। सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार के अनुसार, जनवरी महीने में इस सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। शेखपुरा में 120 कैंसर के सक्रिय मरीज अस्पताल में कैंसर रोगियों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी डॉ. अंजली राय और डॉ. अभिषेक निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में करीब 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है और उन्हें नियमित कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है। इस सेंटर के शुरू होने से इन मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी। प्रतिदिन चार मरीज ले सकेंगे नि:शुल्क सुविधा कैंसर मरीजों के लिए नि:शुल्क सुविधा का लाभ प्रतिदिन चार मरीज ले सकेंगे। कीमोथेरेपी ट्रेंड डॉक्टर व प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात किये जाएंगे। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैंसर के वैसे मरीज, जिन्हें कीमोथेरेपी की आवश्यकता है वो यहाँ आकर कीमोथेरेपी करा सकते हैं। चाहे उनका इलाज कहीं भी हो रहा हो, सभी इसका लाभ ले सकते है। यहाँ कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से शेखपुरा ही नहीं, बल्कि आसपास के नवादा, नालंदा व पटना सहित आसपास के जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सूरज कुमार नए साल में शेखपुरावासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिले के कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब बड़े शहरों में जाकर कीमोथेरेपी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब शेखपुरा सदर अस्पताल में ही कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर के सहयोग से 04 बेड वाले अत्याधुनिक डे केयर कैंसर सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस सुविधा की शुरुआत जनवरी महीने में ही शुरू हो जाएगी। शुरुआत में 04 बेड के साथ यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे प्रतिदिन चार मरीजों को कीमोथेरेपी दी जा सकेगी। शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत ने अस्पताल में बन रहे चार बेड वाले डे केयर कैंसर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने उन्हें तैयारी की जानकारी दी। डॉ. प्रशांत ने बताया कि इस डे केयर कैंसर सेंटर में कैंसर मरीजों की बायोप्सी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक कीमोथेरेपी के लिए शेखपुरा के मरीजों को पटना या मुजफ्फरपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों का भारी बोझ पड़ता था। सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार के अनुसार, जनवरी महीने में इस सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। शेखपुरा में 120 कैंसर के सक्रिय मरीज अस्पताल में कैंसर रोगियों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी डॉ. अंजली राय और डॉ. अभिषेक निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में करीब 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है और उन्हें नियमित कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है। इस सेंटर के शुरू होने से इन मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी। प्रतिदिन चार मरीज ले सकेंगे नि:शुल्क सुविधा कैंसर मरीजों के लिए नि:शुल्क सुविधा का लाभ प्रतिदिन चार मरीज ले सकेंगे। कीमोथेरेपी ट्रेंड डॉक्टर व प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात किये जाएंगे। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैंसर के वैसे मरीज, जिन्हें कीमोथेरेपी की आवश्यकता है वो यहाँ आकर कीमोथेरेपी करा सकते हैं। चाहे उनका इलाज कहीं भी हो रहा हो, सभी इसका लाभ ले सकते है। यहाँ कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से शेखपुरा ही नहीं, बल्कि आसपास के नवादा, नालंदा व पटना सहित आसपास के जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *