भास्कर न्यूज |इंद्रपुरी आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में रविवार 28 दिसंबर 2025 को स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर 11वीं तक के 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। विदित हो कि अगले सत्र में आर एस के पब्लिक स्कूल स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का ही नामांकन हो पाएगा। प्रत्येक कक्षा में सीमित नामांकन संख्या होने के कारण मेधावी बच्चों का ही नामांकन हो पाएगा। विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि सत्र (2026 -27 ) से आर एस के ट्यूटोरियल्स की व्यवस्था का शुभारंभ भी होने जा रहा है, जिसमें छात्र एवं छात्राएं विशेष कक्षा के माध्यम से जेईई और एनईईटी जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि आर एस के ट्यूटोरियल्स से अभिभावकों पर पड़ने वाला अत्यधिक आर्थिक बोझ भी कम हो जाएगा क्योंकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा कम खर्च पर उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द घोषित किया जाएगा, जिसके पश्चात सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का एडमिशन सुनिश्चित कर दिया जाएगा। भास्कर न्यूज |इंद्रपुरी आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में रविवार 28 दिसंबर 2025 को स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर 11वीं तक के 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। विदित हो कि अगले सत्र में आर एस के पब्लिक स्कूल स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का ही नामांकन हो पाएगा। प्रत्येक कक्षा में सीमित नामांकन संख्या होने के कारण मेधावी बच्चों का ही नामांकन हो पाएगा। विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि सत्र (2026 -27 ) से आर एस के ट्यूटोरियल्स की व्यवस्था का शुभारंभ भी होने जा रहा है, जिसमें छात्र एवं छात्राएं विशेष कक्षा के माध्यम से जेईई और एनईईटी जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि आर एस के ट्यूटोरियल्स से अभिभावकों पर पड़ने वाला अत्यधिक आर्थिक बोझ भी कम हो जाएगा क्योंकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा कम खर्च पर उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द घोषित किया जाएगा, जिसके पश्चात सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का एडमिशन सुनिश्चित कर दिया जाएगा।


