भास्कर न्यूज | सीवान रघुनाथपुर विधानसभा के गोपालपुर में आयोजित महाराजा बिजली पासी के जयंती समारोह सुदर्शन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जदयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह शामिल हुए। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे। वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे।बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया। महाराजा बिजली पासी एक शक्तिशाली और प्रतिष्ठित राजा थे जो समाज के लिए प्रेरणा और पहचान का स्रोत है12वीं सदी के वीर योद्धा के रूप में अवध क्षेत्र के बड़े हिस्से पर उन्होंने शासन किया। जिन्हें दलितों के गौरव के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम में ललन चौधरी कुंज बिहारी सिंह,अजय सिंह, राहुल सिंह, राजू चौधरी,राजकिशोर चौधरी,प्रवीण सिंह, वार्ड पार्षद मुकेश चौधरी व अन्य रहे । भास्कर न्यूज | सीवान रघुनाथपुर विधानसभा के गोपालपुर में आयोजित महाराजा बिजली पासी के जयंती समारोह सुदर्शन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जदयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह शामिल हुए। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे। वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे।बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया। महाराजा बिजली पासी एक शक्तिशाली और प्रतिष्ठित राजा थे जो समाज के लिए प्रेरणा और पहचान का स्रोत है12वीं सदी के वीर योद्धा के रूप में अवध क्षेत्र के बड़े हिस्से पर उन्होंने शासन किया। जिन्हें दलितों के गौरव के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम में ललन चौधरी कुंज बिहारी सिंह,अजय सिंह, राहुल सिंह, राजू चौधरी,राजकिशोर चौधरी,प्रवीण सिंह, वार्ड पार्षद मुकेश चौधरी व अन्य रहे ।


