कल की बड़ी खबर अडाणी ग्रुप से जुड़ी रही। अडाणी ग्रुप ने अगले साल डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में ₹1.8 लाख करोड़ निवेश करने का प्लान बनाया है। कंपनी इस इन्वेस्टमेंट के जरिए मानवरहित और ऑटोनॉमस सिस्टम्स, एडवांस्ड गाइडेड वेपन्स बनाने पर जोर देगी। वहीं क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो अगले साल 11 हजार करोड़ रुपए का IPO लाएगी। कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कर दिए हैं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू ₹35,439 करोड़ घटी: SBI टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹12,692 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 35,439 करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। SBI का मार्केट कैप 12,692 करोड़ रुपए घटकर ₹8.92 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू ₹8,254 करोड़ घटकर ₹21.09 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹5,102 करोड़ घटकर ₹6.22 लाख करोड़ पर आ गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, LIC और TCS की वैल्यू भी घटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अडाणी ग्रुप डिफेंस सेक्टर में ₹1.8 लाख करोड़ निवेश करेगा: 2026 में AI-पावर्ड ड्रोन, मिसाइल बनाने पर फोकस; ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हो चुके प्रोडक्ट्स अडाणी ग्रुप ने अगले साल डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में ₹1.8 लाख करोड़ निवेश करने का प्लान बनाया है। कंपनी इस इन्वेस्टमेंट के जरिए मानवरहित और ऑटोनॉमस सिस्टम्स, एडवांस्ड गाइडेड वेपन्स बनाने पर जोर देगी, ताकि भविष्य की लड़ाई की जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स बनाए जा सकें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन्स में अडाणी का मिलिट्री हार्डवेयर इस्तेमाल हो चुका है। अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस अगले साल AI-इनेबल्ड मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक्स, और बड़े पैमाने पर MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) ट्रेनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. जेप्टो ₹11,000 करोड़ का IPO लाएगी: सेबी को कॉन्फिडेंशियल रूट से पेपर्स जमा किए; अगले साल लिस्टिंग की तैयारी क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो अगले साल 11 हजार करोड़ रुपए का IPO लाएगी। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कर दिए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशियल रूट चुना है। जेप्टो के इस कदम से क्विक कॉमर्स सेक्टर में कंपटीशन बढ़ेगा और ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेगा। ये IPO मेन बोर्ड पर होगा। अगर सब ठीक रहा, तो जेप्टो जोमैटो और स्विगी के बाद क्विक कॉमर्स सेक्टर की तीसरी लिस्टेड कंपनी बनेगी। जोमैटो 2021 में लिस्ट हुई थी, जबकि स्विगी ने नवंबर 2024 में डेब्यू किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ओपनएआई ने AI के खतरे रोकने के लिए नौकरी निकाली: हेड ऑफ प्रिपयर्डनेस के पद पर हायरिंग; सैम ऑल्टमैन बोले- ये बेहद तनावपूर्ण नौकरी होगी चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अब एक ऐसे शख्स की तलाश में है, जो दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बुरे प्रभावों से बचा सके। कंपनी इसके लिए ‘हेड ऑफ प्रिपयर्डनेस’ के पद पर हायरिंग कर रही है। इस नौकरी का मुख्य काम यह सोचना होगा कि AI कैसे और किस तरह से खतरनाक रूप ले सकता है और उसे कैसे रोका जाए। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस वैकेंसी की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि यह एक बेहद तनावपूर्ण नौकरी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. Gmail यूजर्स अब अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल ला रहा नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, डेटा भी सुरक्षित रहेगा दुनिया के सबसे पॉपुलर ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल (Gmail) के करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। गूगल जल्द ही एक ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसका इंतजार पिछले दो दशकों से किया जा रहा था। अब यूजर्स अपने पुराने या ‘अजीब’ लगने वाले ईमेल एड्रेस (@gmail.com) को बदल सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी और न ही उनका पुराना डेटा डिलीट होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
डिफेंस सेक्टर में ₹1.8 लाख करोड़ निवेश करेगा अडाणी ग्रुप:जेप्टो ₹11,000 करोड़ का IPO लाएगी, Gmail यूजर्स अब अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे


