मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को मनियारी थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्हरूआ गांव से महंत मनियारी की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पीटीसी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरख-जम्हरूआ चौराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया, जिसकी पहचान महंत मनियारी निवासी रमेश राम के रूप में हुई। रमेश राम की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब और एक टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। रमेश राम से पूछताछ के आधार पर जम्हरूआ गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान झाड़ियों से 35 लीटर अतिरिक्त देसी शराब बरामद हुई और चार अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को मनियारी थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्हरूआ गांव से महंत मनियारी की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पीटीसी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरख-जम्हरूआ चौराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया, जिसकी पहचान महंत मनियारी निवासी रमेश राम के रूप में हुई। रमेश राम की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब और एक टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। रमेश राम से पूछताछ के आधार पर जम्हरूआ गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान झाड़ियों से 35 लीटर अतिरिक्त देसी शराब बरामद हुई और चार अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


