उज्जैन में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने युवक को पीटा:पति को दिए 50 हजार रुपए वापस मांगने आया था, महिला ने मना किया तो करने लगा हरकत

उज्जैन में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने युवक को पीटा:पति को दिए 50 हजार रुपए वापस मांगने आया था, महिला ने मना किया तो करने लगा हरकत

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में क्षेत्रीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए थे। खुद को छुड़ाकर पति को बताई हरकत
यह घटना रविवार शाम को हुई, जब धार निवासी इकलाख नामक युवक महिला के पति से 50 हजार रुपए का उधार वापस लेने उनके घर आया था। महिला ने उसे बताया कि अभी उनके पास पैसे नहीं है। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और घर के अंदर जाकर अपने पति को इकलाख की हरकत के बारे में बताया। महिला का पति बाहर आया, तब तक वह जा चुका था। बाद में क्षेत्रीय लोगों ने इकलाख को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बीमार मां के कारण पति के साथ माता-पिता के घर रह रही है। उसके पति ने आठ दिन पहले धार की गुलमोहर कॉलोनी इकलाख पिता सगीर खां से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। FIR दर्ज कर ली, जांच की जा रही
चिमनगंज मंडी थाने की उपनिरीक्षक रुक्मणी अहिरवार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर इकलाख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *