आसनसोल रेल हादसे से लखनऊ का ट्रेन संचालन प्रभावित:लखनऊ से जुड़े रेल मार्ग पर असर, 4 ट्रेनें निरस्त, दो ट्रेनों का रूट बदला

आसनसोल रेल हादसे से लखनऊ का ट्रेन संचालन प्रभावित:लखनऊ से जुड़े रेल मार्ग पर असर, 4 ट्रेनें निरस्त, दो ट्रेनों का रूट बदला

आसनसोल मंडल के लाहाबन–सिमुलतला (LHB–STL) रेल खंड के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना के बाद उत्तर भारत का रेल संचालन प्रभावित हो गया है। इस घटना का सीधा असर लखनऊ होकर गुजरने वाली और लखनऊ से पूर्वी व उत्तरी भारत को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। लखनऊ होकर गुजरने वाली ट्रेन का बदला गया मार्ग गाड़ी संख्या 12317 कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस 28 दिसंबर 2025 से यह ट्रेन सामान्य मार्ग के बजाय अब पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – गया – पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई जा रही है। मार्ग परिवर्तन के चलते लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समय में बदलाव और अतिरिक्त प्रतीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ के यात्रियों के लिए अहम वंदे भारत का रूट बदला गाड़ी संख्या 22500 वाराणसी–देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 29 दिसंबर 2025 से यह ट्रेन अब पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – गया – कोडरमा – महेशमुंडा – मधुपुर – जसीडीह मार्ग से संचालित की जा रही है। देवघर जाने वाले लखनऊ और पूर्वांचल के यात्रियों को इस बदलाव के कारण यात्रा अवधि में अंतर देखने को मिल सकता है। लखनऊ से जुड़ी कई एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द परिचालन कारणों से रेलवे ने लखनऊ होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है 13005 हावड़ा–अमृतसर एक्सप्रेस — 28 दिसंबर 2025 को निरस्त 13006 अमृतसर–हावड़ा एक्सप्रेस — 30 दिसंबर 2025 को निरस्त 12369 — 28 दिसंबर 2025 को निरस्त 12370 — 29 दिसंबर 2025 को निरस्त इन ट्रेनों के रद्द होने से लखनऊ के चारबाग, आलमबाग और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कई यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश करनी पड़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *