ठंड के चलते स्कूलों में एक जनवरी तक छुट्‌टी:नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों पर आदेश लागू

ठंड के चलते स्कूलों में एक जनवरी तक छुट्‌टी:नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों पर आदेश लागू

ठंड और कोहरे को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगी। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में अत्यधिक सर्दी, ठंडी हवाएं और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिन का तापमान भी गिरा बताते चलें कि कानपुर में बीते कई दिनों से घना कोहरा व शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को पूरे दिन धूप न निकलने से दिन का तापमान भी 14 डिग्री के करीब आ गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में ठंड बढ़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *