फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत:धर्म गुरुओं की फोटो डालकर अभद्र भाषा लिखी, सआदतगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत:धर्म गुरुओं की फोटो डालकर अभद्र भाषा लिखी, सआदतगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लखनऊ में सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय खिलाफ अभद्र पोस्ट को लेकर सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर न सिर्फ कई लोगों ने कमेंट किया बल्कि उसे शेयर भी किया। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। दरगाह हजरत अब्बास के पास रहने वाले इफ्तिखार हुसैन की शिकायत पर सआदतगंज पुलिस ने फेसबुक आईडी ‘मोन सुलतान’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में शिया धर्मगुरुओं सहित अन्य लोगों की तस्वीरें डालकर उनके साथ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे समाज में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हैं। सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *