दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर सिमरी थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से जब्त कर लिया, हालांकि घने कुहासे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ट्रक चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। लक्ष्मण यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जयनगर से बालू बेचकर शनिवार की रात ट्रक से पटना लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम सिमरी के पास फोरलेन सड़क पर स्थित एक होटल के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसके ट्रक को ओवरटेक कर आगे से रोक लिया। स्कॉर्पियो सवारों ने ड्राइवर को नीचे उतारकर मारपीट की इसके बाद स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ट्रक चालक को जबरन नीचे उतार लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अपराधियों ने चालक की जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने चालक का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर मुजफ्फरपुर की दिशा में तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए चिन्हित काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख स्कॉर्पियो पर सवार करीब पांच की संख्या में अपराधी घने कुहासे का लाभ उठाकर वाहन से उतर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर के बयान पर मामला दर्ज पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान फरार अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा भी उन्होंने किया।एनएच-27 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की आपराधिक घटना से ट्रक चालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से हाईवे पर गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर सिमरी थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से जब्त कर लिया, हालांकि घने कुहासे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ट्रक चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। लक्ष्मण यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जयनगर से बालू बेचकर शनिवार की रात ट्रक से पटना लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम सिमरी के पास फोरलेन सड़क पर स्थित एक होटल के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसके ट्रक को ओवरटेक कर आगे से रोक लिया। स्कॉर्पियो सवारों ने ड्राइवर को नीचे उतारकर मारपीट की इसके बाद स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ट्रक चालक को जबरन नीचे उतार लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अपराधियों ने चालक की जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने चालक का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर मुजफ्फरपुर की दिशा में तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए चिन्हित काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख स्कॉर्पियो पर सवार करीब पांच की संख्या में अपराधी घने कुहासे का लाभ उठाकर वाहन से उतर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर के बयान पर मामला दर्ज पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान फरार अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा भी उन्होंने किया।एनएच-27 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की आपराधिक घटना से ट्रक चालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से हाईवे पर गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।


