खगड़िया जिले की मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से की गई। जीआरपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सहरसा मार्ग पर रक्षित दल द्वारा वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से चोर को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार चोर की पहचान बेगूसराय जिले के बिहटा बरौनी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वह उमेश पासवान का पुत्र है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मानसी जीआरपी रेल पुलिस लगातार अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। खगड़िया जिले की मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से की गई। जीआरपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सहरसा मार्ग पर रक्षित दल द्वारा वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से चोर को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार चोर की पहचान बेगूसराय जिले के बिहटा बरौनी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वह उमेश पासवान का पुत्र है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मानसी जीआरपी रेल पुलिस लगातार अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


