झांसी में बाइक से गिरने से महिला की मौत:बहन के देवर की मौत में शामिल होकर लौट रही थी, गश्त खाकर गिर गई

झांसी में बाइक से गिरने से महिला की मौत:बहन के देवर की मौत में शामिल होकर लौट रही थी, गश्त खाकर गिर गई

झांसी में बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 8 दिन पहले उसके बहन के देवर की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह अपने दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में गश्त खाकर वह बाइक से नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दामाद चला रहा था बाइक मृतका का नाम जशोदा देवी (45) पत्नी ग्यासी रायकवार था। वह कटेरा थाना क्षेत्र के मगरवारा गांव की रहने वाली थी। मृतका के पति ग्यासी रायकवार ने बताया- मेरे साढ़ू बछौड़ा गांव में रहते हैं। 8 दिन पहले साढ़ू के भाई की मौत हो गई थी। मेरी पत्नी जशोदा बछौड़ा गांव गई थी। वहां से दामाद नंदकिशोर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में नुना गांव के पास गश्त खाकर पत्नी जशोदा बाइक से नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। तब उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जशोदा की 5 बेटियां है। इसमें से 3 की शादी हो चुकी है। पति खेती किसानी करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *