गया के कोंच प्रखंड ने रचा इतिहास:नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड रैंकिंग में मिला पहला स्थान, पूरे देश में अव्वल

गया के कोंच प्रखंड ने रचा इतिहास:नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड रैंकिंग में मिला पहला स्थान, पूरे देश में अव्वल

गया जिले के कोंच प्रखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जारी ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम’ (आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम) की डेल्टा रैंकिंग में कोंच ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ कोंच प्रखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए परफॉर्मेंस इंडेक्स के अनुसार, कोंच प्रखंड को कैटिगरी-6 में दूसरी तिमाही के दौरान देश का नंबर-1 प्रखंड चुना गया है। यह रैंकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी ढांचे जैसे विकास के प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। इस उपलब्धि की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विपुल भारद्वाज और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयास और बेहतर कार्यसंस्कृति के कारण कोंच प्रखंड देश में प्रथम स्थान पर पहुंच सका है। कोंच प्रखंड प्रमुख मानी देवी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“यह हम सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। यदि इसी तरह मिलजुलकर ईमानदारी से कार्य होता रहा, तो कोंच हर क्षेत्र में नंबर-1 बना रहेगा।” कोंच प्रखंड के देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त करने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। सभी विभाग विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए और अधिक मुस्तैदी के साथ कार्य करने में जुट गए हैं। गया जिले के कोंच प्रखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जारी ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम’ (आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम) की डेल्टा रैंकिंग में कोंच ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ कोंच प्रखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए परफॉर्मेंस इंडेक्स के अनुसार, कोंच प्रखंड को कैटिगरी-6 में दूसरी तिमाही के दौरान देश का नंबर-1 प्रखंड चुना गया है। यह रैंकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी ढांचे जैसे विकास के प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। इस उपलब्धि की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विपुल भारद्वाज और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयास और बेहतर कार्यसंस्कृति के कारण कोंच प्रखंड देश में प्रथम स्थान पर पहुंच सका है। कोंच प्रखंड प्रमुख मानी देवी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“यह हम सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। यदि इसी तरह मिलजुलकर ईमानदारी से कार्य होता रहा, तो कोंच हर क्षेत्र में नंबर-1 बना रहेगा।” कोंच प्रखंड के देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त करने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। सभी विभाग विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए और अधिक मुस्तैदी के साथ कार्य करने में जुट गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *