मस्जिद में संदिग्धों की सूचना, जांच में स्थानीय निकले:बक्सर में पुलिस ने अफवाह बताया, सभी को घर भेजा

मस्जिद में संदिग्धों की सूचना, जांच में स्थानीय निकले:बक्सर में पुलिस ने अफवाह बताया, सभी को घर भेजा

बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में संदिग्ध लोगों के ठहरे होने की सूचना से रविवार दोपहर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंझवारी और गोपालपुर गांव के बीच स्थित मस्जिद में दस दिनों से अधिक समय से पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। इस सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना पुलिस के साथ नया भोजपुर और तिलक राय के हाता थाना की पुलिस तथा ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मस्जिद परिसर को घेर लिया और वहां मौजूद सभी लोगों से गहन पूछताछ शुरू की। उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई। मस्जिद में ठहरे सभी लोग स्थानीय निवासी करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस को राहत मिली। जांच में स्पष्ट हुआ कि मस्जिद में ठहरे सभी लोग स्थानीय निवासी हैं। वे काजीपुर, नया भोजपुर और डुमरी सहित आसपास के गांवों से आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हैं और किसी भी प्रकार से विदेशी नागरिक नहीं हैं। स्थानीय समुदाय की सहमति से होता है ठहराव पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हज या धार्मिक यात्राओं से लौटने के बाद कुछ समय मस्जिदों में ठहरते हैं। इस दौरान वे इमानी तरबियत और दीन की तालीम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसमें नमाज़, ज़िक्र, तिलावत और आपसी संवाद के माध्यम से आत्मिक शुद्धि और धार्मिक ज्ञान प्राप्त किया जाता है। यह ठहराव अस्थायी होता है और स्थानीय समुदाय की सहमति से होता है। मस्जिद में मौजूद सभी लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मस्जिद में मौजूद सभी लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे प्रशासन को दें। सूचना मिलने के बाद सभी पहलुओं से जांच की गई इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सभी पहलुओं से जांच की गई है। जांच में कहीं भी कोई गड़बड़ी या आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला पूरी तरह स्पष्ट है और किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है। बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में संदिग्ध लोगों के ठहरे होने की सूचना से रविवार दोपहर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंझवारी और गोपालपुर गांव के बीच स्थित मस्जिद में दस दिनों से अधिक समय से पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। इस सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना पुलिस के साथ नया भोजपुर और तिलक राय के हाता थाना की पुलिस तथा ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मस्जिद परिसर को घेर लिया और वहां मौजूद सभी लोगों से गहन पूछताछ शुरू की। उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई। मस्जिद में ठहरे सभी लोग स्थानीय निवासी करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस को राहत मिली। जांच में स्पष्ट हुआ कि मस्जिद में ठहरे सभी लोग स्थानीय निवासी हैं। वे काजीपुर, नया भोजपुर और डुमरी सहित आसपास के गांवों से आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हैं और किसी भी प्रकार से विदेशी नागरिक नहीं हैं। स्थानीय समुदाय की सहमति से होता है ठहराव पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हज या धार्मिक यात्राओं से लौटने के बाद कुछ समय मस्जिदों में ठहरते हैं। इस दौरान वे इमानी तरबियत और दीन की तालीम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसमें नमाज़, ज़िक्र, तिलावत और आपसी संवाद के माध्यम से आत्मिक शुद्धि और धार्मिक ज्ञान प्राप्त किया जाता है। यह ठहराव अस्थायी होता है और स्थानीय समुदाय की सहमति से होता है। मस्जिद में मौजूद सभी लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मस्जिद में मौजूद सभी लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे प्रशासन को दें। सूचना मिलने के बाद सभी पहलुओं से जांच की गई इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सभी पहलुओं से जांच की गई है। जांच में कहीं भी कोई गड़बड़ी या आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला पूरी तरह स्पष्ट है और किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *