शेखपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए शेखपुरा के बरबीघा, घाटकुसुम्भा और शेखपुरा इकाई के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम शेखपुरा रेलवे स्टेशन से गयाजी के लिए रवाना हुआ। यह दल विभाग संयोजक आकाश कश्यप के नेतृत्व में गया है। 900 छात्र, 300 छात्राएं और 85 प्राध्यापक होंगे शामिल परिषद के जिला संयोजक चंदन राज ने बताया कि यह अधिवेशन कई मायनों में खास है और बड़े स्वरूप में आयोजित हो रहा है। इसमें बिहार के सभी जिलों से लगभग 900 छात्र, 300 छात्राएं और 85 प्राध्यापक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में बिहार की लोक कला व संस्कृति करेंगे प्रदर्शित सत्र 2026-27 के लिए डॉ. विनित लाल प्रदेश अध्यक्ष और सुमित सिंह प्रदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। जिला प्रमुख गणनायक मिश्रा ने जानकारी दी कि इस प्रांतीय अधिवेशन में बिहार की लोक कला, संस्कृति और विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त, संगठनात्मक लक्ष्यों का निर्धारण और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अभाविप का यह आयोजन शिक्षा तथा राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर गंभीर और रचनात्मक विचार का मंच है, जो वर्तमान में आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर मंत्री दीपक कुमार महतो, सह मंत्री रौशन कुमार, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार, राम कुमार, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार, रौनक कुमार, अजीत, गौरव और लोकेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं। शेखपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए शेखपुरा के बरबीघा, घाटकुसुम्भा और शेखपुरा इकाई के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम शेखपुरा रेलवे स्टेशन से गयाजी के लिए रवाना हुआ। यह दल विभाग संयोजक आकाश कश्यप के नेतृत्व में गया है। 900 छात्र, 300 छात्राएं और 85 प्राध्यापक होंगे शामिल परिषद के जिला संयोजक चंदन राज ने बताया कि यह अधिवेशन कई मायनों में खास है और बड़े स्वरूप में आयोजित हो रहा है। इसमें बिहार के सभी जिलों से लगभग 900 छात्र, 300 छात्राएं और 85 प्राध्यापक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में बिहार की लोक कला व संस्कृति करेंगे प्रदर्शित सत्र 2026-27 के लिए डॉ. विनित लाल प्रदेश अध्यक्ष और सुमित सिंह प्रदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। जिला प्रमुख गणनायक मिश्रा ने जानकारी दी कि इस प्रांतीय अधिवेशन में बिहार की लोक कला, संस्कृति और विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त, संगठनात्मक लक्ष्यों का निर्धारण और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अभाविप का यह आयोजन शिक्षा तथा राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर गंभीर और रचनात्मक विचार का मंच है, जो वर्तमान में आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर मंत्री दीपक कुमार महतो, सह मंत्री रौशन कुमार, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार, राम कुमार, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार, रौनक कुमार, अजीत, गौरव और लोकेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।


