खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की धुतौली पंचायत के लगमा में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर रामधुन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ का शुभारंभ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा करेंगे। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने रविवार शाम 4 बजे यह जानकारी दी। पौष पूर्णिमा के अवसर पर 2 जनवरी की रात को माता कौशल्या और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की जाएगी। 3 जनवरी, शनिवार को सुबह दस बजे ग्रामीणों द्वारा रामधुन यज्ञ के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे खगड़िया सांसद राजेश वर्मा रामधुन यज्ञ का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी चारों विधायकों को आमंत्रित किया गया है। चौथम प्रखंड प्रमुख शोभा देवी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतिमाओं के निर्माण के साथ-साथ पंडाल, तोरणद्वार, सजावट और मंडप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के खुशन कुमार, अखिलेश कुमार, मिथलेश कुमार, संतोष पंडित, शशि कपूर, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र गोस्वामी और विकास कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की धुतौली पंचायत के लगमा में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर रामधुन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ का शुभारंभ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा करेंगे। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने रविवार शाम 4 बजे यह जानकारी दी। पौष पूर्णिमा के अवसर पर 2 जनवरी की रात को माता कौशल्या और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की जाएगी। 3 जनवरी, शनिवार को सुबह दस बजे ग्रामीणों द्वारा रामधुन यज्ञ के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे खगड़िया सांसद राजेश वर्मा रामधुन यज्ञ का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी चारों विधायकों को आमंत्रित किया गया है। चौथम प्रखंड प्रमुख शोभा देवी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतिमाओं के निर्माण के साथ-साथ पंडाल, तोरणद्वार, सजावट और मंडप का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के खुशन कुमार, अखिलेश कुमार, मिथलेश कुमार, संतोष पंडित, शशि कपूर, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र गोस्वामी और विकास कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


