मुंगेर में खेत से मिला मजदूर का शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम किया

मुंगेर में खेत से मिला मजदूर का शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम किया

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को हजरतगंज निवासी मोहम्मद शहजाद उर्फ पंजी (40) का शव एक गोभी के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। मृतक शहजाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह खेत में शव मिलने की खबर आई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया परिजनों को सूचना मिलने पर वे सदर अस्पताल पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को चंदनबाग के पास जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहजाद की हत्या अज्ञात लोगों ने की – परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि शहजाद की हत्या अज्ञात लोगों ने की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गोभी के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि जब तक जिला प्रशासन का कोई वरीय अधिकारी मौके पर आकर आश्वासन नहीं देता और दोषियों की गिरफ्तारी की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे सड़क जाम समाप्त नहीं करेंगे। मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम बरकरार था। मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबिकांत कश्यप ने बताया कि एक शव पाया गया है और घटना की जांच की जा रही है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को हजरतगंज निवासी मोहम्मद शहजाद उर्फ पंजी (40) का शव एक गोभी के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। मृतक शहजाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह खेत में शव मिलने की खबर आई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया परिजनों को सूचना मिलने पर वे सदर अस्पताल पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को चंदनबाग के पास जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहजाद की हत्या अज्ञात लोगों ने की – परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि शहजाद की हत्या अज्ञात लोगों ने की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गोभी के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि जब तक जिला प्रशासन का कोई वरीय अधिकारी मौके पर आकर आश्वासन नहीं देता और दोषियों की गिरफ्तारी की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे सड़क जाम समाप्त नहीं करेंगे। मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम बरकरार था। मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबिकांत कश्यप ने बताया कि एक शव पाया गया है और घटना की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *