खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में रविवार शाम 4 बजे आपदा विभाग की तरफ से अग्नि आपदा न्यूनीकरण विषय पर एक जन जागरूकता गोष्ठी और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आग से सुरक्षा और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम के समुचित इंतजाम पर जोर दिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए। अग्निशामक अधिकारी और आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षकों ने समझाया कि आग से होने वाले नुकसान को कैसे रोका या कम किया जा सकता है। ड्रिल में विशेष रूप से घरेलू सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का तरीका सिखाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी इमारत में आग लगने पर सुरक्षित रूप से कैसे बाहर निकला जा सकता है और जान-माल की रक्षा कैसे की जा सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभागार में एक घरेलू सिलेंडर में आग लगाकर उसका प्रदर्शन किया गया। तेज लपटें उठने के बाद आग बुझाने के उपाय बताए गए, जिससे उपस्थित लोगों को व्यावहारिक जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में आग लगने की घटनाओं की संभावना अधिक होती है, इसलिए इसके प्रति जागरूक रहना और बचाव के तरीकों को जानना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अग्निशामक पदाधिकारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में रविवार शाम 4 बजे आपदा विभाग की तरफ से अग्नि आपदा न्यूनीकरण विषय पर एक जन जागरूकता गोष्ठी और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आग से सुरक्षा और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम के समुचित इंतजाम पर जोर दिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए। अग्निशामक अधिकारी और आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षकों ने समझाया कि आग से होने वाले नुकसान को कैसे रोका या कम किया जा सकता है। ड्रिल में विशेष रूप से घरेलू सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का तरीका सिखाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी इमारत में आग लगने पर सुरक्षित रूप से कैसे बाहर निकला जा सकता है और जान-माल की रक्षा कैसे की जा सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभागार में एक घरेलू सिलेंडर में आग लगाकर उसका प्रदर्शन किया गया। तेज लपटें उठने के बाद आग बुझाने के उपाय बताए गए, जिससे उपस्थित लोगों को व्यावहारिक जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में आग लगने की घटनाओं की संभावना अधिक होती है, इसलिए इसके प्रति जागरूक रहना और बचाव के तरीकों को जानना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अग्निशामक पदाधिकारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


