यमुनानगर में विवाहिता की मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर केस दर्ज

यमुनानगर में विवाहिता की मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर केस दर्ज

यमुनानगर में सढौरा कस्बे के इस्लाम नगर में एक विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने मामले में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। तुगलपुर निवासी पिंकी की 2020 में इस्लाम नगर के राजेश कुमार के साथ शादी हुई थी, जिससे उसे एक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि पिंकी को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाता था ओर मारपीट की भी की जाती थी। कम दहेज लाने के मारते थे ताने मृतका के पिता तुगलपुर निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बैटी पिंकी की शादी राजेश कुमार जोकि कारपेंटर का काम करता है से 10 दिसंबर 2020 में की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से उसकी बेटी को कम दहेज लाने के ताने मारने लगे। कई बार तो उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की गई। एक साल पहले मामला काफी बढ़ गया था तो उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दी थी। उस समय आरोपियों ने पंचायत में अपनी गलती मानकर पिंकी को अपने घर ले जाकर आगे से लडाई झगड़ा न करने का वादा किया। ससुराल वालों ने कहा पिंकी ने फांसी लगा ली दलबीर ने बताया कि पंचायत के बाद भी ससुराल वालों के पिंकी पर जुल्म नहीं रुके। वे उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। शनिवार की शाम को उसके पास पिंकी के ससुराल से फोन आया कि पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो उसकी बेटी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। दलबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारा गया है। बलबीर ने कहा कि आरोपी उसे बहुत परेशान करते थे। एक बार तो आरेापियों ने उसका गर्भपात भी करवाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई सढौरा थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पिंकी के पति राजेश कुमार, ससुर, चुडा राम, सास राजदुलारी, जेठ रामकुमार व जेठानी सुषमा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *