23 मुस्लिम, 2 यादव… मुंबई फतह करने के लिए सपा की खास रणनीति, BMC चुनाव में उतारे ये 30 उम्मीदवार

23 मुस्लिम, 2 यादव… मुंबई फतह करने के लिए सपा की खास रणनीति, BMC चुनाव में उतारे ये 30 उम्मीदवार

BMC Election 2026: मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC) के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। इसी क्रम में सपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। सपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

30 उम्मीदवारों के नाम तय-

सपा ने रविवार को 9 नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी थी। अब तक समाजवादी पार्टी कुल 30 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के निर्देशानुसार जल्द ही अन्य वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

सपा की 150 सीटों पर नजर-

समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में इस बार कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने साफ किया है कि वह विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) या किसी अन्य दल के साथ निकाय चुनावों में गठबंधन करने के बजाय स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। सपा मुंबई के लगभग 150 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

पहली सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम-

BMC Samajwadi Party first list

दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम-

BMC Samajwadi Party second list

अल्पसंख्यक और उत्तर भारतीय वोट बैंक पर फोकस-

अबू आजमी ने साफ कहा है कि समाजवादी पार्टी मुंबई के उन सभी वार्डों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, जहां उसका जनाधार मजबूत है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा का किसी गठबंधन के बिना मैदान में उतरना मुंबई की सियासत में मुस्लिम और उत्तर भारतीय मतदाताओं के समीकरण को नया मोड़ दे सकता है। पार्टी की रणनीति खास तौर पर उन इलाकों पर केंद्रित है, जहां उसका परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाला अल्पसंख्यक समुदाय निर्णायक भूमिका निभाता है। यही वजह है कि अब तक घोषित 30 उम्मीदवारों की सूची में 23 मुस्लिम प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय चेहरे शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *