दरभंगा में NH-27 किनारे कबाड़ दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 3 घंटे में काबू पाया, लाखों के नुकसान की आशंका

दरभंगा में NH-27 किनारे कबाड़ दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 3 घंटे में काबू पाया, लाखों के नुकसान की आशंका

दरभंगा में शनिवार देर रात NH-27 किनारे कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 30 फिट ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भयानक लगी थी कि दरभंगा शहर के अलावा मधुबनी और मुजफ्फरपुर से फायर बिग्रेड की टीम बुलानी पड़ी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने काबू पाया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। सब जलकर राख हो गया। घटना रानीपुर पासवान टोला के पास की है। स्थिति नियंत्रण में है, जान-माल का नुकसान नहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर थोड़ी सी भी लापरवाही होती, तो आग आसपास के तीन गांवों तक पहुंच सकती थी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले छानबीन कर रही है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि कचरे में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी से दो और मुजफ्फरपुर से भी अतिरिक्त वाहन मंगवाए गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काबू पा लिया गया है। सदर थाना के एएसआई कमलेश राम ने बताया कि गश्ती के दौरान आग लगने की सूचना मिली थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 6 बड़ी गाड़ियों का लगाया गया स्थानीय निवासी रौशन कुमार ने बताया कि आग तीन घंटे से लगी हुई थी। काफी देर तक उस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। लोगों के सहयोग से कचरे को हटाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास करीब 50 परिवार रहते हैं। अगर समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, पूर्व मुखिया रत्नेश यादव ने बताया कि स्थानीय युवाओं की तत्परता और प्रशासन की सक्रियता के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब 6 बड़ी गाड़ियों को लगाया गया था। दरभंगा में शनिवार देर रात NH-27 किनारे कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 30 फिट ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भयानक लगी थी कि दरभंगा शहर के अलावा मधुबनी और मुजफ्फरपुर से फायर बिग्रेड की टीम बुलानी पड़ी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने काबू पाया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। सब जलकर राख हो गया। घटना रानीपुर पासवान टोला के पास की है। स्थिति नियंत्रण में है, जान-माल का नुकसान नहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर थोड़ी सी भी लापरवाही होती, तो आग आसपास के तीन गांवों तक पहुंच सकती थी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले छानबीन कर रही है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि कचरे में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी से दो और मुजफ्फरपुर से भी अतिरिक्त वाहन मंगवाए गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काबू पा लिया गया है। सदर थाना के एएसआई कमलेश राम ने बताया कि गश्ती के दौरान आग लगने की सूचना मिली थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 6 बड़ी गाड़ियों का लगाया गया स्थानीय निवासी रौशन कुमार ने बताया कि आग तीन घंटे से लगी हुई थी। काफी देर तक उस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। लोगों के सहयोग से कचरे को हटाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास करीब 50 परिवार रहते हैं। अगर समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, पूर्व मुखिया रत्नेश यादव ने बताया कि स्थानीय युवाओं की तत्परता और प्रशासन की सक्रियता के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए करीब 6 बड़ी गाड़ियों को लगाया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *