भागलपुर में 10 बीघा धान की फसल में अचानक आग लगी है। देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई। 2 लाख के नुकसान की आशंका है। घटना सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव से 500 मीटर दूर बहियार की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि देर रात 3 बजे के करीब असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। सूचना सुबह 6 बजे के करीब मिली। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। किसानों का रो-रोकर बुरा हाल मुखिया प्रतिनिधि विनय शाह ने बताया कि चार गरीब किसान परिवार जलधर मंडल, शिवलाल मंडल, संजय मंडल और राजेश मंडल ने कटाई के बाद धान की फसल पोखर के पास जमा करके रखा था। सखुआ के पेड़ भी जल गए। बहुत नुकसान हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित किसान जलधार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी किसानों ने धान की फसल एकत्र कर रखी थी। साल भर की कड़ी मेहनत के बाद उम्मीद थी कि इस बार फसल बेचकर कर्ज उतार पाएंगे, लेकिन दुश्मनी के कारण असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सरकार से मुआवजे की मांग की है। भागलपुर में 10 बीघा धान की फसल में अचानक आग लगी है। देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई। 2 लाख के नुकसान की आशंका है। घटना सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव से 500 मीटर दूर बहियार की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि देर रात 3 बजे के करीब असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। सूचना सुबह 6 बजे के करीब मिली। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। किसानों का रो-रोकर बुरा हाल मुखिया प्रतिनिधि विनय शाह ने बताया कि चार गरीब किसान परिवार जलधर मंडल, शिवलाल मंडल, संजय मंडल और राजेश मंडल ने कटाई के बाद धान की फसल पोखर के पास जमा करके रखा था। सखुआ के पेड़ भी जल गए। बहुत नुकसान हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित किसान जलधार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी किसानों ने धान की फसल एकत्र कर रखी थी। साल भर की कड़ी मेहनत के बाद उम्मीद थी कि इस बार फसल बेचकर कर्ज उतार पाएंगे, लेकिन दुश्मनी के कारण असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सरकार से मुआवजे की मांग की है।


