Winter Kidney Health: सर्दियों में चुपचाप खराब हो रही है किडनी! ये आदतें बना रही हैं बड़ा खतरा

Winter Kidney Health: सर्दियों में चुपचाप खराब हो रही है किडनी! ये आदतें बना रही हैं बड़ा खतरा

Winter Kidney Health: सर्दियों में हम अपने शरीर को गर्म रखने पर तो पूरा ध्यान देते हैं, गरम कपड़े, चाय, कॉफी, कंबल लेकिन अक्सर किडनी (गुर्दे) की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि किडनी हमारे शरीर की ऐसी मेहनती मशीन है, जो चुपचाप खून साफ करती है, पानी का संतुलन बनाए रखती है और बेकार चीजों को बाहर निकालती है। ठंड के मौसम में यही किडनी कई तरह के दबाव में आ जाती है।

सर्दियों में किडनी पर क्यों बढ़ता है खतरा?

ठंड में लोग आमतौर पर कम पानी पीते हैं, ज्यादा देर घर के अंदर रहते हैं और शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो सकती है। पानी कम होगा तो पेशाब भी कम आएगा, और इससे यूरिन इन्फेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है।

मुंबई के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य नायक के मुताबिक, सर्दियों में इम्यून सिस्टम भी थोड़ा सुस्त पड़ जाता है। ऐसे में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है या जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है, उनके लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है।

इन्फेक्शन से कैसे बिगड़ती है किडनी?

सर्दियों में UTI और फेफड़ों का इन्फेक्शन (निमोनिया) ज्यादा देखने को मिलता है। अगर UTI का समय पर इलाज न हो, तो यह संक्रमण किडनी तक पहुंच सकता है, जिससे तेज दर्द, बुखार और किडनी डैमेज तक हो सकता है। कई रिसर्च बताती हैं कि सर्दियों में अक्यूट किडनी इंजरी (AKI) के मामले बढ़ जाते हैं, जिसमें अचानक किडनी काम करना कम कर देती है। ठंड में शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे किडनी तक खून का प्रवाह कम हो सकता है। इसका असर यह होता है कि किडनी को खून साफ करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

सर्दियों में किडनी को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

डॉ. आदित्य नायक कुछ जरूरी सुझाव देते हैं:

  • ठंड से बचने के लिए परतों में कपड़े पहनें, ताकि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहे
  • प्यास कम लगे फिर भी पर्याप्त पानी पीते रहें
  • ताजे फल, सब्जियां और विटामिन C युक्त चीजें खाएं
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें और पेशाब रोककर न रखें
  • ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से बचें
  • किडनी मरीज सर्दियों में ब्लड प्रेशर, शुगर और यूरिन आउटपुट की नियमित जांच कराएं
  • पेशाब में जलन, दर्द, बुखार या नाभि के नीचे भारीपन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं और एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स जरूर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *