आगर में तीन साल पहले हुई हत्या मामले में गिरफ्तारी:रावला बीड जंगल में गला कटी लाश मिली थी, आरोपी शाजापुर का रहने वाला

आगर में तीन साल पहले हुई हत्या मामले में गिरफ्तारी:रावला बीड जंगल में गला कटी लाश मिली थी, आरोपी शाजापुर का रहने वाला

आगर मालवा जिले की सोयत कला पुलिस ने तीन साल पुराने एक मर्डर केस को सुलझा लिया है। शनिवार शाम को पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह पूरी घटना रावला बीड के जंगल में हुई थी। यह बात 14 नवंबर 2022 की है। सोयतखुर्द गांव में रहने वाले 50 साल के गोपाल गिरी शाम को जंगल में बकरियां चराने गए थे। जब वे देर रात तक घर नहीं आए, तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। अगले दिन सुबह जंगल की झाड़ियों में गोपाल की लाश मिली। उनके गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। उस समय पुलिस ने कातिल के खिलाफ केस दर्ज किया था। कैसे पकड़ा गया आरोपी? लंबे समय से यह केस अटका हुआ था, लेकिन पुलिस की टीम ने पुराने सबूतों और जानकारियों को नए सिरे से खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया इलाके में रहने वाले विनोद (30 साल) पर शक हुआ। जब पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाए, तो आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम को मिलेगा इनाम इस पुराने मामले को सुलझाने पर जिले के पुलिस कप्तान (SP) ने सोयत कला पुलिस टीम की तारीफ की है। उन्होंने टीम को इनाम देने का भी ऐलान किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मर्डर की पूरी वजह साफ हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *