गोराई में जदयू का सदस्यता अभियान:पार्टी की मजबूती पर जोर, अबतक 625 नए मेंबर्स जुड़े

गोराई में जदयू का सदस्यता अभियान:पार्टी की मजबूती पर जोर, अबतक 625 नए मेंबर्स जुड़े

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र की गोराई पंचायत के गोराई गांव में शनिवार शाम जदयू का सदस्यता अभियान समारोह आयोजित किया गया। रजनीश कुमार के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में जदयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पचासों युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभियान के दौरान, गोराई के उत्सव को जिला युवा महासचिव मनोनीत किया गया। युवा जदयू अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि यह सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत गोराई पंचायत के कई लोगों को जदयू का सक्रिय प्राथमिक सदस्य बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जदयू का सदस्यता अभियान 13 दिसंबर से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। आज के समारोह में लगभग 625 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जनार्दन ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, सुनील ठाकुर, संजीव ठाकुर, निर्मल कुमार, दिनेश महतो, राजेश सहनी, राम प्रवेश राय, अजीत ठाकुर, अजीत सहनी और राम शंकर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र की गोराई पंचायत के गोराई गांव में शनिवार शाम जदयू का सदस्यता अभियान समारोह आयोजित किया गया। रजनीश कुमार के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में जदयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पचासों युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभियान के दौरान, गोराई के उत्सव को जिला युवा महासचिव मनोनीत किया गया। युवा जदयू अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि यह सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत गोराई पंचायत के कई लोगों को जदयू का सक्रिय प्राथमिक सदस्य बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जदयू का सदस्यता अभियान 13 दिसंबर से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। आज के समारोह में लगभग 625 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जनार्दन ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, सुनील ठाकुर, संजीव ठाकुर, निर्मल कुमार, दिनेश महतो, राजेश सहनी, राम प्रवेश राय, अजीत ठाकुर, अजीत सहनी और राम शंकर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *