सहरसा में रोड एक्सीडेंट, ससुर-दामाद गंभीर घायल:अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ससुर की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

सहरसा में रोड एक्सीडेंट, ससुर-दामाद गंभीर घायल:अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ससुर की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बलवाहाट पुलिस ने दोनों घायलों को सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनिया वार्ड 03 निवासी 45 वर्षीय रविंद्र शर्मा और उनके दामाद सहरसा नगर निगम के भेड़दरी वार्ड 37 निवासी 28 वर्षीय सुभाष शर्मा के रूप में हुई है। बाइक से बलवाहाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे परिजनों ने बताया कि रविंद्र शर्मा और सुभाष शर्मा एक बाइक से बलवाहाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दर्शनीय चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे, जिसके बाद बलवाहाट थाने की पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया रविंद्र शर्मा के माथे में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके दामाद सुभाष शर्मा के भी माथे में चोट लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बलवाहाट पुलिस ने दोनों घायलों को सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनिया वार्ड 03 निवासी 45 वर्षीय रविंद्र शर्मा और उनके दामाद सहरसा नगर निगम के भेड़दरी वार्ड 37 निवासी 28 वर्षीय सुभाष शर्मा के रूप में हुई है। बाइक से बलवाहाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे परिजनों ने बताया कि रविंद्र शर्मा और सुभाष शर्मा एक बाइक से बलवाहाट बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दर्शनीय चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे, जिसके बाद बलवाहाट थाने की पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया रविंद्र शर्मा के माथे में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके दामाद सुभाष शर्मा के भी माथे में चोट लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *