बिहार: छपरा में एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित चार की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, परिवार में पसरा मातम

बिहार: छपरा में एक ही परिवार के तीन बच्चे सहित चार की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, परिवार में पसरा मातम

बिहार छपरा में शुक्रवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे हैं। जबकि तीन लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बिहार के छपरा में शुक्रवार रात एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थिति गंभीर हैं। यह घटना छपरा शहर के भगवान बाजार की अंबिका कॉलोनी की है। परिवार के लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोया था। सुबह सभी बेहोश मिले, अस्पताल ले जाने पर चार की मौत हो गई। कमरे में धुआं भर गया था। सात लोग कमरा बंद कर एक साथ सो रहे थे।

तीन बच्चों की मौत

इस घटना में तीन नाबालिग तेजन्स, गुड़िया और आर्या की मौत हुई। जबकि घर की सबसे बुजुर्ग कमलावती देवी की भी दम घुटने से मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक, परिवार ठंड से बचने रात में कमरे में अलाव जलाकर सो गए थे।

दम घुटने से हुई मौत

सुबह में जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में सभी सात लोग बेहोश थे। जिसके तुरंत बाद परिवार के लोग सभी को लेकर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक सात में चार लोग की मौत हो गई थी। जबकि तीन की हालत नाज़ुक है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, धुएं से ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के वजह से उनकी स्थिति बिगड़ी।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *