आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बैंक पीओ को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक भास्कर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय(28) संदेश इलाके के रामासाढ़ गांव वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। ग्रामीण बैंक में पोस्टिंग थी। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के पास की है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। दोनों लेन में वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घर में मचा कोहराम चाचा ओमकार पांडेय ने बताया कि रोहतास जिले के मलियाबाग ग्रामीण बैंक में पीओ था। रविवार को बैंक बंद रहता है, इस वजह से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से मौत की जानकारी मिली। परिवार में मां सविता देवी और एक बहन सोनी देवी है। पिता किसान है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बैंक पीओ को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक भास्कर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय(28) संदेश इलाके के रामासाढ़ गांव वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। ग्रामीण बैंक में पोस्टिंग थी। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के पास की है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। दोनों लेन में वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घर में मचा कोहराम चाचा ओमकार पांडेय ने बताया कि रोहतास जिले के मलियाबाग ग्रामीण बैंक में पीओ था। रविवार को बैंक बंद रहता है, इस वजह से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से मौत की जानकारी मिली। परिवार में मां सविता देवी और एक बहन सोनी देवी है। पिता किसान है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


