गोपालगंज में तीन साल में तीन शादियां करने वाला अरेस्ट:पहली-दूसरी पत्नी ने थाने पहुंच दहेज एक्ट लगाया, आरोपी ने बताया वजह

गोपालगंज में तीन साल में तीन शादियां करने वाला अरेस्ट:पहली-दूसरी पत्नी ने थाने पहुंच दहेज एक्ट लगाया, आरोपी ने बताया वजह

गोपालगंज के मीरगंज में एक व्यक्ति ने तीन साल में तीन शादियां कर लीं। आरोपी ने पहली और दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली। अब इस मामले को लेकर शुक्रवार को पहली-दूसरी पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पत्नियों ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिंटू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, उसने मजबूरियों के कारण शादियां कीं। पहली शादी और दहेज का विवाद थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पहली पत्नी ने बताया कि साल 2022 में मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से पिंटू बरनवाल से हुई थी। शादी के समय मेरे परिवार वालों ने नकद, जेवरात और घरेलू सामान दिए थे। बावजूद इसके आरोपी ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब हमारे मायके वाले कुछ भी देने में अब असमर्थ हो गए तो पिंटू मेरे साथ लगातार मारपीट करता था। मुझे मानसिक प्रताड़ित करने लगा। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि पिंटू ने बिना तलाक लिए दूसरी और तीसरी शादी भी कर ली है। दूसरी पत्नी की शिकायत वहीं, पिंटू की दूसरी पत्नी सीवान के गोरिया कोठी की रहने वाली ने बताया, अप्रैल 2024 में उसकी शादी पिंटू बरनवाल से हुई थी। विवाह के समय उसे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि पिंटू पहले से विवाहित है। थोड़े समय बाद सच सामने आने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी पत्नी गुड़िया का आरोप है कि आरोपी ने उसे भी छोड़कर तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी और संतान का मामला शिकायतों के अनुसार, पिंटू ने तीसरी शादी सारण जिले की एक युवती से की, जिससे एक संतान भी है। आरोप है कि तीसरी पत्नी को भी पहले के शादियों की जानकारी नहीं दी गई। इस तरह तीन शादियों का प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी दोनों पत्नियों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मीरगंज थाना प्रभारी दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस पूछताछ में पिंटू बरनवाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना था कि तीनों शादियां पारिवारिक परिस्थितियों और मजबूरी की वजह से हुईं। उसने दहेज मांग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया। गोपालगंज के मीरगंज में एक व्यक्ति ने तीन साल में तीन शादियां कर लीं। आरोपी ने पहली और दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली। अब इस मामले को लेकर शुक्रवार को पहली-दूसरी पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पत्नियों ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिंटू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, उसने मजबूरियों के कारण शादियां कीं। पहली शादी और दहेज का विवाद थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पहली पत्नी ने बताया कि साल 2022 में मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से पिंटू बरनवाल से हुई थी। शादी के समय मेरे परिवार वालों ने नकद, जेवरात और घरेलू सामान दिए थे। बावजूद इसके आरोपी ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब हमारे मायके वाले कुछ भी देने में अब असमर्थ हो गए तो पिंटू मेरे साथ लगातार मारपीट करता था। मुझे मानसिक प्रताड़ित करने लगा। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि पिंटू ने बिना तलाक लिए दूसरी और तीसरी शादी भी कर ली है। दूसरी पत्नी की शिकायत वहीं, पिंटू की दूसरी पत्नी सीवान के गोरिया कोठी की रहने वाली ने बताया, अप्रैल 2024 में उसकी शादी पिंटू बरनवाल से हुई थी। विवाह के समय उसे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि पिंटू पहले से विवाहित है। थोड़े समय बाद सच सामने आने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी पत्नी गुड़िया का आरोप है कि आरोपी ने उसे भी छोड़कर तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी और संतान का मामला शिकायतों के अनुसार, पिंटू ने तीसरी शादी सारण जिले की एक युवती से की, जिससे एक संतान भी है। आरोप है कि तीसरी पत्नी को भी पहले के शादियों की जानकारी नहीं दी गई। इस तरह तीन शादियों का प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी दोनों पत्नियों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मीरगंज थाना प्रभारी दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस पूछताछ में पिंटू बरनवाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना था कि तीनों शादियां पारिवारिक परिस्थितियों और मजबूरी की वजह से हुईं। उसने दहेज मांग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *