रतलाम मंडल से गुजरेगी विंटर होलिडे स्पेशल ट्रेन:अमृतसर-मडगांव के बीच चलेगी वीकली; पंजाब से गोवा के बीच एमपी समेत 7 राज्यों को जोड़ेगी

रतलाम मंडल से गुजरेगी विंटर होलिडे स्पेशल ट्रेन:अमृतसर-मडगांव के बीच चलेगी वीकली; पंजाब से गोवा के बीच एमपी समेत 7 राज्यों को जोड़ेगी

रेलवे द्वारा विंटर होलिडे के दौरान अमृतसर-मडगांव के बीच स्पेशल वीकली ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन से होकर चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी। यह ट्रेन पंजाब से गोवा के बीच सात राज्यों को जोड़ेगी। जिसमें पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा शामिल है। गाड़ी संख्‍या 04694 अमृतसर-मडगांव स्‍पेशल, अमृतसर से 27 दिसंबर तथा 01 जनवरी 2026 को 4.20 बजे चलेगी। अगले दिन 23.55 बजे मडगांव पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन आरंभिक स्टेशन से ट्रेन प्रस्थान के अगले दिन 00.35 बजे रहेगा। प्रस्‍थान 00.45 बजे होगा। इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्‍या 04693 मडगांव-अमृतसर स्‍पेशल, मडगांव से 29 दिसंबर तथा 3 जनवरी 2026 को 8 बजे चलेगी। अमृतसर 4.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन आरंभिक स्टेशन से ट्रेन प्रस्थान के अगले दिन 07.20 बजे तथा प्रस्‍थान 07.30 बजे होगा। यहां रहेगा स्टॉपेज यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम एवं करमली रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *