बलिया में मत्स्य पालन, करें आनलाइन आवेदन:7 जनवरी 2026 तक है अंतिम तिथि

बलिया में मत्स्य पालन, करें आनलाइन आवेदन:7 जनवरी 2026 तक है अंतिम तिथि

बलिया में सघन मत्स्य पालन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पहले यह विभागीय पोर्टल 29 जुलाई से 31 अगस्त तक खोला गया था। महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पोर्टल को पुनः 29 दिसंबर से 07 जनवरी 2026 तक के लिए सक्रिय कर दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में आवेदन विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, मुहल्ला-बनकटा, बलिया से संपर्क किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *