भिवानी में एक गांव नौरंगाबाद में शुक्रवार को पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच पक्ष की और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सरपंच पक्ष के एक घायल की शिकायत पर 10-12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात में 3 लोग गोली लगने के कारण घायल हो गए थे। पुलिस जांच के अनुसार विवाद कार को रोकने पर शुरू हुआ था। तेज रफ्तार में कार दौड़ाने व कीचड़ उझलकर लगने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी और विभिन्न टीमों द्वारा जांच की जा रही हे। 4 टीमों का जांच के लिए गठन
सदर थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि घायल अजय के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर 10-12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है। वहीं इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए-1, सीआईए-2, सदर थाना टीम व खरक कलां पुलिस चौकी की टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।


