Exclusive : सलमान के ट्रेनर का इंटरव्यू: 60 के हुए भाईजान, बदल डाली ये दो आदतें, वजन बढ़ने के कारण का भी किया खुलासा

Exclusive : सलमान के ट्रेनर का इंटरव्यू: 60 के हुए भाईजान, बदल डाली ये दो आदतें, वजन बढ़ने के कारण का भी किया खुलासा

Exclusive Salman Khan Gym Trainer Rakkesh R Uddiyar Interview : बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान 60 (Salman Khan Birthday) के हो गए हैं। सीनियर सिटीजन वाली उम्र में भी सलमान दिखने में 30-40 के लगते हैं और एनर्जी भी दबंग वाली है। इसके लिए सलमान खान क्या करते हैं। ये बात राकेश आर उडियार ने बताई है जो 20 साल से उनके फिटनेस ट्रेनर हैं। राकेश ने ‘पत्रिका’ के रवि कुमार गुप्ता के साथ बातचीत में बताया है कि 60 की उम्र आने पर सलमान खान वर्कआउट से लेकर खानपान को लेकर क्या बदलाव किए हैं, सलमान खान को नाश्ते से लेकर डिनर तक में क्या खाना पसंद है। साथ ही बीच में सलमान का वजन अचानक क्यों बढ़ा था, इसको लेकर भी खुलासा किया है।

Salman Khan Trainer Rakkesh Uddiyar Interview | सलमान के ट्रेनर का इंटरव्यू

Salman Khan Trainer Rakkesh Uddiyar Interview
Photo- Rakkesh Uddiyar & Design- Patrika

राकेश उडियार कहते हैं, मैं लंबे समय से बॉलीवुड सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग देते आ रहा हूं। एक लंबा समय गुजर गया है। पर, सलमान सर के साथ काम करने का मजा ही अलग है। क्योंकि, वो फिटनेस को लेकर डेडिकेटेड एक्टर हैं। साथ ही मैंने आमिर खान सर के साथ ही काम किया, उनके साथ भी कमाल का अनुभव रहा है। बता दें, राकेश ने आयुष्मान खुराना, विकी कौशल जैसे तमाम बड़े फिल्मी सितारों को भी ट्रेन किया है।

Salman Khan Fitness Secret | 60 की उम्र में सलमान का फिटनेस मंत्र

राकेश उडियार ने बताया, सलमान खान 60 के हो चुके हैं। पर, उनकी एनर्जी के आगे हम भी नहीं टिक पाते हैं। वो लंबे समय से खुद को इस तरह से ट्रेन किए हैं। उन्होंने कार्डियो करना अधिक कर दिया है। वो अब पहले से अधिक टहलते-दौड़ते हैं। वास्तव में उम्र के साथ ऐसा करना बेहद जरूरी है ताकि गठिया जैसे दर्द आदि से बचा जा सके। वो सुबह उठने के बाद गर्म पानी और ब्लैक कॉफी लेते हैं। इसके बाद वो टहलने के लिए निकल जाते हैं। उसके बाद जिम में आकर पसीना बहाते हैं।

salman khan fitness secrets
Photo – Notebook LLM

सलमान का वजन अचानक क्यों बढ़ा था?

राकेश कहते हैं कि सलमान खान का वजन बीच में एकाएक बढ़ा था। जिसके बाद कई लोग ट्रोल कर रहे थे। पर, उन लोगों को ये नहीं पता कि सलमान के शरीर में कितने फ्रैक्चर्स हैं। स्टंट के कारण सर्जरी करनी पड़ी। ऐसे में खुद को फिट रखना कितना मुश्किल काम हो जाता है। स्वास्थ्य कारणों से उनका वेट बढ़ा था जिसको फिर वो मेंटेन कर लिए।

खाने को लेकर सलमान ने किया सख्त बदलाव

इसके अलावा सलमान खान ने इस उम्र में एक और बदलाव किया है। वो अब खाने को लेकर अपने साथ सख्त हो चुके हैं। पहले वो इसको लेकर थोड़े बेपरवाह रहते थे। पर अब वो इस तरह की गलती नहीं करते हैं। अब बहुत सीमित मात्रा में खाना खाते हैं, अधिक खाने पर पूरी तरह रोक लगा चुके हैं।

salman khan food

12-14 घंटे की फास्टिंग करते हैं सलमान

राकेश ने बताया कि हम लोग अब इंटरमिटेंट फास्टिंग की बात कर रहे हैं। पर सलमान खान काफी पहले से ऐसा करते हैं। वो रात के डिनर में 12-14 घंटे के अतंराल के बाद ही खाना खाते हैं। ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि वो इस नियम को तोड़े हों! ये भी एक वजह है कि वो लंबे समय से फिट रहने में कामयाब रहे हैं।

बिरयानी नहीं छोड़ पा रहे सलमान

राकेश कहते हैं कि सलमान खान को बिरयानी बहुत पसंद है। बिरयानी को कई लोग मानते हैं कि फिट फूड नहीं है। पर, ऐसा नहीं है। सलमान लंबे समय से बिरयानी खाते आ रहे हैं और पूरी तरह फिट भी हैं। और मुझे लगता है कि वो कभी भी बिरयानी खाना नहीं छोड़ पाएंगे। हां, प्लेट में बिरयानी की मात्रा जरूर कम हुई है।

मां के हाथ का खाना पहली पसंद

ये बात सब जानते हैं कि सलमान खान की मां कमाल का खाना बनाती हैं। हम लोग भी स्वाद ले चुके हैं। सलमान हमेशा से घर के खाने को खाना ही पसंद करते हैं। वो बाहर खाने से हमेशा बचते हैं। अगर दिन में कहीं खा भी लिए तो डिनर तो घर पर ही करते हैं। इसके साथ वो समझौता नहीं करते हैं।

सलमान का नाश्ता और अंडा

राकेश ने ये भी बताया कि सुबह उठने के बाद गर्म पानी और ब्लैक काफी के बाद उनको नाश्ते में अंडा खाना पसंद है। उबाला हुआ अंडा या अंडे का पोच खाना पसंद है। इसके साथ ओट्स और फल होते हैं। फल में सलमान खान को अपने सीजनल फ्रूट्स पसंदे हैं। या फिर तरबूज, कीवी, पपीता खाते हैं। फल उनके ब्रेकफास्ट में होता ही है।

सलमान हमेशा से फिटनेस फ्रीक

राकेश ने ये भी कहा कि सलमान को मैं सिर्फ गाइड करता हूं। क्योंकि, वो तब से सिक्स पैक रखे हैं जब दुनिया इसके बारे में बहुत कम जानती थी। साल 1995 में पहली बार सिक्स पैक दिखाया था। फिल्म वीरगति (1995) का लुक देखकर लोग क्रेजी हो गए थे। उस समय सोशल मीडिया होता तो वायरल होना तय था। एक प्रकार से देखा जाए तो वो लुक उस दौर का वायरल लुक ही था।

सलमान खान के फिटनेस को लेकर और भी कई मजेदार स्टोरीज पढ़ने को मिलने वाली हैं। जैसे- ट्रेनर राकेश ने इनके पसंदीदा फल-सब्जी के बारे में बताया है। साथ ही दूध-दही आदि को लेकर भी कई बातें बताई हैं। ये स्टोरी आप पत्रिका के लाइफस्टाइल सेक्शन पर पढ़ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *