भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा दो प्रखंड के पंचायत राज हरनाटांड़ के सुंदरपुर गांव स्थित खेल मैदान में स्वर्गीय सीताराम साह के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। फुटबॉल मैच के उद्घाटन मैच में टीएस क्लब हरनाटांड़ टीम व बेलाहवा मोड़ टीम का मुकाबला हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेंद्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि मुखिया सूरत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ओजहिया, मुखिया खूबलाल बड़घड़िया, पूर्व सरपंच नंदकिशोर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और सभी खिलाड़ियों को पात्र परिचय कर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। अच्छे खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन आगे भी काम आता है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। थरुहट क्षेत्रों से अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे तो राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। मैच में रेफरी की भूमिका मे चन्द्रिका कुमार, लाइनमैन वीरेंद्र कुमार, समीर उरांव, कमेंटेटर कृष्ण मोहन कुमार, गोल जज विजय कुमार, ताराचंद कुमार रहे। दोनों टीम एक -दूसरे को टक्कर देते रहे। फर्स्ट हाफ और सेकेंड हाफ में दोनों टीम दो – दो गोल करके बराबरी कर ली। निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी देने का निर्णय लिया। जिसमें पीएस क्लब हरनाटांड़ ने बेलाहवा मोड़ टीम को 4-1 गोल शिकस्त दी। आयोजक पंचायत राज हरनाटांड़ मुखिया दीपेंद्र प्रसाद, व्यवस्थापक में धीरज जायसवाल, सचिन कुमार, नीरज कुमार, अशोक कुमार कुलदीप कुमार मुकेश कुमार व खजुरिया नवयुवक संघ सक्रिय सदस्यों में शामिल रहे। भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा दो प्रखंड के पंचायत राज हरनाटांड़ के सुंदरपुर गांव स्थित खेल मैदान में स्वर्गीय सीताराम साह के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। फुटबॉल मैच के उद्घाटन मैच में टीएस क्लब हरनाटांड़ टीम व बेलाहवा मोड़ टीम का मुकाबला हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेंद्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि मुखिया सूरत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ओजहिया, मुखिया खूबलाल बड़घड़िया, पूर्व सरपंच नंदकिशोर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और सभी खिलाड़ियों को पात्र परिचय कर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। अच्छे खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन आगे भी काम आता है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। थरुहट क्षेत्रों से अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे तो राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। मैच में रेफरी की भूमिका मे चन्द्रिका कुमार, लाइनमैन वीरेंद्र कुमार, समीर उरांव, कमेंटेटर कृष्ण मोहन कुमार, गोल जज विजय कुमार, ताराचंद कुमार रहे। दोनों टीम एक -दूसरे को टक्कर देते रहे। फर्स्ट हाफ और सेकेंड हाफ में दोनों टीम दो – दो गोल करके बराबरी कर ली। निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी देने का निर्णय लिया। जिसमें पीएस क्लब हरनाटांड़ ने बेलाहवा मोड़ टीम को 4-1 गोल शिकस्त दी। आयोजक पंचायत राज हरनाटांड़ मुखिया दीपेंद्र प्रसाद, व्यवस्थापक में धीरज जायसवाल, सचिन कुमार, नीरज कुमार, अशोक कुमार कुलदीप कुमार मुकेश कुमार व खजुरिया नवयुवक संघ सक्रिय सदस्यों में शामिल रहे।


