कीमत का नया रिकॉर्ड; साल की दूसरी बड़ी तेजी से चांदी 2.36 लाख रुपए किलो के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में कीमत रिकॉर्ड स्तर पर होने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी साल की दूसरी बड़ी तेजी के साथ 2,35,900 रुपए प्रति किलोग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एक ही दिन में चांदी में 9,600 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल रहा। इससे पहले 13 अक्टूबर को चांदी 10,000 रुपए महंगी हुई थी। इस साल तीसरी बार चांदी के भाव एक दिन में 9 से 10 हजार रुपए तक बढ़े हैं। उधर, शुद्ध सोना 900 तथा 22 कैरेट सोना 800 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 58.90 डॉलर बढ़कर 4561.70 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 3.365 डॉलर तेजी से 75.050 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन में निर्यात को प्रतिबंधित करने के बाद ग्लोबल मार्केट में चांदी की सप्लाई घट गई है, जबकि आैद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है। कुछ बड़ी इलेक्टॉनिक कंपनियां चांदी की खरीद कर रही है। इससे चांदी के भावों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। उधर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में शुक्रवार को चांदी गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 13,117 रुपए चढ़कर 2,32,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। यह इसकी अभी तक की एक दिन की सबसे बड़ी उछाल है। हालांकि शाम को चांदी 9,124 रुपए की बढ़त के साथ 2,28,107 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई। इससे पहले 01 दिसंबर को चांदी में 10,821 रुपए और 30 अक्टूबर को 10,825 रुपए किलो की तेजी आई थी। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,329 रुपए उछलकर 1,37,956 रु. प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 22 कैरेट (जेवराती) सोना भी 1,218 रु. बढ़कर 1,26,362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 235.9 चांदी रिफाइनरी 235.4 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,130 रुपए, सोना जेवराती 13,210 तथा वापसी 12,910 रुपए प्रति ग्राम। अब कॉपर भी सोने-चांदी की राह पर, इस साल 58% से ज्यादा चढ़ा सोने-चांदी की तर्ज पर कॉपर भी इस साल 58% से ज्यादा चढ़ चुका है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कॉपर की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है। वहीं सप्लाई कम है। ऐसे में अगले साल कॉपर में 40% से ज्यादा की तेजी आ सकती है। आम निवेशकों के लिए एमसीएक्स डेरिवेटिव्स के अलावा शेयर बाजार में मेटल कंपनियों में निवेश फायदेमंद हो सकता है। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर ने इस साल में दिया 92.5% रिटर्न कंपनी 6 महीने में एक साल में हिंदुस्तान कॉपर 75.04% 92.51% हिंडाल्को 26.41% 47.23% वेदांता 31.94% 35.22% (आंकड़े शुक्रवार के स्रोत- बीएसई) तारीख सोना रिटर्न चांदी रिटर्न 31 दिसं-21 48,083 -4% 61,280 -5% 31 दिसं-22 54,867 14% 68,092 11% 31 दिसं-23 63,246 15% 73,395 8% 31 दिसं-24 76,162 20% 86,017 17% 26 दिसं-25 1,37,956 81% 2,28,107 165% सोना रु. प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपए प्रति किलो (स्रोत: आईबीजेए) बीते 5 साल में 2025 में मिला सबसे बंपर रिटर्न चांदी का औद्योगिक इस्तेमाल ज्यादा: सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) और मेडिकल आदि। इन औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ती डिमांड और सप्लाई कम होने की वजह से इसमें तेजी बने रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *