आरएसए पावर कमेटी की बैठक में भारत रिन्युएबल एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा

आरएसए पावर कमेटी की बैठक में भारत रिन्युएबल एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा

जयपुर। राजस्थान सोलर एसोसिएशन (आरएसए) की हाल गठित नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील बंसल की अध्यक्षता में पावर कमेटी की पहली बैठक में 16 से 18 जनवरी तक वीटी ग्राउंड पर होने वाले भारत रिन्युएबल एक्सपो की तैयारियों का जायजा लिया गया। केंद्रीय रिन्युएबल एनर्जी मंत्रालय और राज्य सरकार ऊर्जा विभाग के सहयोग से होने वाले इस एक्सपो के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया गया है। बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश में 2030 तक 500 गीगावाट और 2047 तक 1,800 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य है। अभी 250 गीगावाट का उत्पादन हो रहा, जो कुल ऊर्जा की जरूरत का 10 फीसदी है। ऐसे में राजस्थान रिन्युएबल पावर हब बन सकता है। एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल का कहना है कि राइजिंग राजस्‍थान में 35 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू में से 28 लाख करोड़ रुपए के एमओयू रिन्युएबल क्षेत्र में हुए हैं। एक्सपो के माध्यम से हमारा प्रयास इंडस्ट्री, सरकार और सभी भागीदारों को एक मंच पर लाने का है। एक्सपो में ऑल इंडिया टैलेंट फेस्ट और ऑल इंडिया ओलंपियाड के जरिए छात्रों को रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में कॅरियर का अवसर मिलेगा। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार महला, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत जांगिड़, प्रतीक अग्रवाल व उपाध्यक्ष शैलेश गर्ग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *