कोटा : चलती रोडवेज बस में लगी आग, कूदकर बचे सभी 40 यात्री

कोटा : चलती रोडवेज बस में लगी आग, कूदकर बचे सभी 40 यात्री

अयाना (कोटा) | बारां-मथुरा हाइवे पर कस्बे के बस स्टैंड मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर बारां से खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस के टायरों के पास अचानक आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें देखकर कुछ महिला यात्री घबराहट में बस की खिड़कियों से कूदने की कोशिश करने लगीं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से रोका गया। कमल धाकड़ और बाबूलाल मीणा विजयपुरा ने बताया कि आग लगने के घटनाक्रम के बाद सामूहिक प्रयास से काबू पाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *