तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार पलटी, चार हुए रेफर

एनएच-27 पर कोसी महासेतु के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कार सवार चार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही लाया गया, जहां डॉ. विभूति कुमार विमल ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, निर्मली की ओर से आ रही कार में लक्ष्मीपुर गांव निवासी जंगल यादव (65), सोनी कुमारी (19), अनिल खिरहर (35) तथा राघोपुर के फुलवरिया गांव निवासी संतोष सुमन (36) सवार थे। सभी लोग भपटियाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार दूसरी कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे आगे चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनएच-27 पर कोसी महासेतु के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कार सवार चार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही लाया गया, जहां डॉ. विभूति कुमार विमल ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, निर्मली की ओर से आ रही कार में लक्ष्मीपुर गांव निवासी जंगल यादव (65), सोनी कुमारी (19), अनिल खिरहर (35) तथा राघोपुर के फुलवरिया गांव निवासी संतोष सुमन (36) सवार थे। सभी लोग भपटियाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार दूसरी कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे आगे चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *