सड़क एवं नाला निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश, घर जाने को करनी पड़ती मशक्कत

सड़क एवं नाला निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश, घर जाने को करनी पड़ती मशक्कत

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड 22 में कला निकेतन से शाहीन गली तक के आदर्श नगर मुहल्ले में सड़क एवं नाला के निर्माण न होने को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मोहल्ले के एक तरफ प्रतापनगर के कला निकेतन व दूसरी तरफ शाहीन गली में सड़क और नाला दोनों ऊंचीकरण के साथ बन चुके हैं। लेकिन इस बफर क्षेत्र के 250 मीटर सड़क की अनदेखी कर दी गई है। जिससे इस मोहल्ले में जलजमाव व कीचड़ फैले हैं। सड़क जर्जर हैं तथा इस पर बिछाए गए ईट के टुकड़े से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। बरसात के बीतने के बाद भी पूरे सड़क पर जल जमाव एवं कीचड़ से लोग परेशान है हालात यह है को लोग अपने घर से निकलना तक नहीं चाहते है। हालात यह है कि लोगों को बाइक भी दूसरे मोहल्ले में लगाना मजबूरी बन चुका है। पानी की जमा होने से उससे उत्पन्न होने वाले मच्छर एवं उसके दुर्गंध से लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति नारकीय बन चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारी और नहीं प्रतिनिधि ही इस परेशानी पर ध्यान दे रहे हैं। इसके कारण लोगों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मोहल्ले में सड़क व नाला के निर्माण नहीं किए जाने से 2500 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। बारिश के साथ ही अन्य दिनों में भी इधर जलजमाव व कीचड़ पटा रहता है। लोगों के घर से निकलने वाले गंदे पानी भी सड़क पर आकर जमा हो जाता है। जिससे मोहल्लेवासी के साथ-साथ रास्ते से आने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अब तो इधर से लोगों ने आवागमन भी बंद कर दिया है। जबकि राजोपट्‌टी के शाहीन गली से लोग इसी रास्ते से स्टेशन व मेहसौल गुमटी तक आवागमन करते थे। जिससे उन्हें जाम की समस्या से निजात मिलती थी तथा कम दूरी के साथ ही समय भी कम लगता था। ^लो लैंड एरिया को लेकर समस्या आ रही है, पंप के सहारे पानी निकासी कराई जा रही है। शीघ्र ही मोहल्ले को जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी। इस परेशानी के स्थानीय समाधान को लेकर बोर्ड की बैठक में मामले को रखा जाएगा। निगम इसके समाधान पर ठोस कार्रवाई को संकल्पित है। – कुलदीप सिन्हा, उपनगर आयुक्त, नगर निगम भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड 22 में कला निकेतन से शाहीन गली तक के आदर्श नगर मुहल्ले में सड़क एवं नाला के निर्माण न होने को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मोहल्ले के एक तरफ प्रतापनगर के कला निकेतन व दूसरी तरफ शाहीन गली में सड़क और नाला दोनों ऊंचीकरण के साथ बन चुके हैं। लेकिन इस बफर क्षेत्र के 250 मीटर सड़क की अनदेखी कर दी गई है। जिससे इस मोहल्ले में जलजमाव व कीचड़ फैले हैं। सड़क जर्जर हैं तथा इस पर बिछाए गए ईट के टुकड़े से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। बरसात के बीतने के बाद भी पूरे सड़क पर जल जमाव एवं कीचड़ से लोग परेशान है हालात यह है को लोग अपने घर से निकलना तक नहीं चाहते है। हालात यह है कि लोगों को बाइक भी दूसरे मोहल्ले में लगाना मजबूरी बन चुका है। पानी की जमा होने से उससे उत्पन्न होने वाले मच्छर एवं उसके दुर्गंध से लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति नारकीय बन चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारी और नहीं प्रतिनिधि ही इस परेशानी पर ध्यान दे रहे हैं। इसके कारण लोगों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मोहल्ले में सड़क व नाला के निर्माण नहीं किए जाने से 2500 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। बारिश के साथ ही अन्य दिनों में भी इधर जलजमाव व कीचड़ पटा रहता है। लोगों के घर से निकलने वाले गंदे पानी भी सड़क पर आकर जमा हो जाता है। जिससे मोहल्लेवासी के साथ-साथ रास्ते से आने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अब तो इधर से लोगों ने आवागमन भी बंद कर दिया है। जबकि राजोपट्‌टी के शाहीन गली से लोग इसी रास्ते से स्टेशन व मेहसौल गुमटी तक आवागमन करते थे। जिससे उन्हें जाम की समस्या से निजात मिलती थी तथा कम दूरी के साथ ही समय भी कम लगता था। ^लो लैंड एरिया को लेकर समस्या आ रही है, पंप के सहारे पानी निकासी कराई जा रही है। शीघ्र ही मोहल्ले को जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी। इस परेशानी के स्थानीय समाधान को लेकर बोर्ड की बैठक में मामले को रखा जाएगा। निगम इसके समाधान पर ठोस कार्रवाई को संकल्पित है। – कुलदीप सिन्हा, उपनगर आयुक्त, नगर निगम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *