आगरा में कम हो जाएंगे 8.38 लाख वोटर:छावनी विधानसभा क्षेत्र में कटेंगे सबसे अधिक नाम, फतेहपुर सीकरी में सबसे कम नाम कटेंगे

आगरा में कम हो जाएंगे 8.38 लाख वोटर:छावनी विधानसभा क्षेत्र में कटेंगे सबसे अधिक नाम, फतेहपुर सीकरी में सबसे कम नाम कटेंगे

आगरा में वोटर लिस्ट में से 8.38 लाख नाम हटाए जाएंगे। जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन जिले में 36 लाख 71 वोटर्स में लगभग 24.21 लाख वोटर्स की साल 2003 की सूची से मैपिंग हो सकी है। SIR के तहत जिले में छावनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोटरों के नाम कटेंगे। सबसे कम नाम फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में कटेंगे। ये है जिले में स्थिति
आगरा की 9 विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख 71 वोटर्स में से 27.61 लाख यानि 76.7% वोटर्स के फार्म डिजिटाइज्ड हुए हैं। इनमें से 87.68% वोटर्स की मैपिंग हो सकी है। यानि 3.39 लाख से अधिक वोटर्स का वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से मिलान नहीं हो सका है। इन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए जाएंगे। अपने दस्तावेज पेश करने के बाद ही मताधिकार का मौका मिलेगा। ऐसे सभी मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने के लिए तहसील, कलेक्ट्रेट व निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। 2.95 लाख वोटर मर गए
इसके अलावा 8.38 लाख वोटर्स का नाम सूचियों से कटेगा। इनमें 2.95 लाख वोटर डेथ श्रेणी में है। 2.97 लाख लापता वोटर हैं। इनके अलावा 3.36 लाख ऐसे वोटर्स हैं जो स्थान परिवर्तित कर चुके हैं। इनको शिफ्टेड की सूची में शामिल किया गया है। 54 हजार से अधिक वोटर फर्जी मिले हैं। इनके नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज हैं। इस तरह से 8.38 लाख वोटर्स के नाम सूची से साफ हो जाएंगे। SIR के बाद जिले में वोटर्स की ये है स्थिति

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *