समस्तीपुर में तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार:लूटकांड का फरार आरोपी समेत दो साथी भी पकड़े गए, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

समस्तीपुर में तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार:लूटकांड का फरार आरोपी समेत दो साथी भी पकड़े गए, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक पूर्व के लूटकांड का फरार आरोपी है, जबकि अन्य दो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पीपरपांति गांव निवासी अशोक पासवान के बेटे रघुनंदन कुमार, श्याम कुमार के बेटे चंदन पासवान और लालबाबू राय के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चंदन पासवान पूर्व के एक लूटकांड में फरार चल रहा था। एक आरोपी मौके से फरार हुआ था दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 295/24 के तहत एक लूट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी बाइक घटनास्थल से बरामद हुई थी। बाइक के आधार पर चंदन पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया। उसके दो साथियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया। तीनों गिरफ्तार युवकों के खिलाफ दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 514/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक पूर्व के लूटकांड का फरार आरोपी है, जबकि अन्य दो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पीपरपांति गांव निवासी अशोक पासवान के बेटे रघुनंदन कुमार, श्याम कुमार के बेटे चंदन पासवान और लालबाबू राय के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चंदन पासवान पूर्व के एक लूटकांड में फरार चल रहा था। एक आरोपी मौके से फरार हुआ था दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 295/24 के तहत एक लूट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी बाइक घटनास्थल से बरामद हुई थी। बाइक के आधार पर चंदन पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया। उसके दो साथियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया। तीनों गिरफ्तार युवकों के खिलाफ दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 514/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *