खर्चा पानी को मांगे 1000 रुपये,न देने पर मारी गोली:सहरसा में घायल ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, आरोपी फरार

खर्चा पानी को मांगे 1000 रुपये,न देने पर मारी गोली:सहरसा में घायल ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, आरोपी फरार

सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले गोलीबारी में घायल हुए एक मजदूर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस के वरीय अधिकारियों से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कनरिया थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर चार निवासी 50 वर्षीय घनश्याम चौधरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे, जब वे अमीन के पास अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी मुलरा डीह गांव का मनीष यादव वहां पहुंचा। मनीष ने घनश्याम चौधरी से ‘खर्चा पानी’ के लिए 1000 रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर मनीष यादव ने गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली घनश्याम चौधरी के दाहिने पैर के घुटने में लगी। आरोपी ने उनकी बेटी पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घायल घनश्याम चौधरी और उनके बेटे राष्ट्रीय कुमार ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है। सहरसा मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले गोलीबारी में घायल हुए एक मजदूर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस के वरीय अधिकारियों से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कनरिया थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर चार निवासी 50 वर्षीय घनश्याम चौधरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे, जब वे अमीन के पास अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी मुलरा डीह गांव का मनीष यादव वहां पहुंचा। मनीष ने घनश्याम चौधरी से ‘खर्चा पानी’ के लिए 1000 रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर मनीष यादव ने गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली घनश्याम चौधरी के दाहिने पैर के घुटने में लगी। आरोपी ने उनकी बेटी पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घायल घनश्याम चौधरी और उनके बेटे राष्ट्रीय कुमार ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है। सहरसा मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *