बीबीएमकेयू के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल:कहा-हर शिक्षित युवा एक बच्चे का भविष्य संवारने का संकल्प ले

बीबीएमकेयू के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल:कहा-हर शिक्षित युवा एक बच्चे का भविष्य संवारने का संकल्प ले

धनबाद के न्यू टाउन हॉल में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि (बीबीएमकेयू) का द्वितीय दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में 220 टॉपर्स को डिग्रियां प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई खोज, नवाचार और अनुसंधान के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने उनसे समाज के कम से कम एक बच्चे की शिक्षा का दायित्व अपने ऊपर लेने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि हर शिक्षित युवा एक बच्चे का भविष्य संवारने का संकल्प ले, तो अशिक्षा समाप्त होगी और असमानता की जड़ें कमजोर पड़ जाएंगी। शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं रहना चाहिए राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य के कुछ विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और कुलपति की कमी जल्द दूर की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि अगले माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित करने और उच्च शिक्षा में दाखिले बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। पहली बार यूजी के विभागवार टॉपर्स को भी मिला गोल्ड मेडल दीक्षांत समारोह में कुल 220 गोल्ड मेडल और उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 35 पीएचडी छात्र, तीन एकेडमिक सत्रों के तीन सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्र और तीन सर्वश्रेष्ठ यूजी छात्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, एमबीबीएस के पांच, एलएलबी के चार तथा बीएड, एमएड, बीसीए और बीबीए के तीन-तीन विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। साथ ही, यूजी के तीन एकेडमिक सत्रों के 78 और पीजी के तीन एकेडमिक सत्रों के 80 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दीक्षांत समारोह में पहली बार यूजी के विभागवार टॉपर्स को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *