जमुई के चकाई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बाराटांड़ के समीप हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान चकाई प्रखंड के बलिया डाबर निवासी संतोष कुमार (27) के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई थी, जब बाराटांड़ गांव के पास खेल रहे रविकांत (5) और अंकित (13) को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर जमकर पीटा घायल के रिश्तेदार टुनटुन यादव ने बताया कि बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चकाई थाना के चौकीदार सिकंदर तुरी ने पुष्टि की कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो चालक की जान भी जा सकती थी। फिलहाल, घायल चालक संतोष कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जमुई के चकाई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बाराटांड़ के समीप हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान चकाई प्रखंड के बलिया डाबर निवासी संतोष कुमार (27) के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई थी, जब बाराटांड़ गांव के पास खेल रहे रविकांत (5) और अंकित (13) को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर जमकर पीटा घायल के रिश्तेदार टुनटुन यादव ने बताया कि बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चकाई थाना के चौकीदार सिकंदर तुरी ने पुष्टि की कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो चालक की जान भी जा सकती थी। फिलहाल, घायल चालक संतोष कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


